स्मार्ट लड़कियाँ, कूल लड़के, अमीरी, और अंग्रेज़ी

स्मार्ट लड़कियाँ, कूल लड़के, अमीरी, और अंग्रेज़ी

प्रश्नकर्ता: आचार्य जी, हम एक छोटे गाँव से बारहवीं करे। अब दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदु कॉलेज में दाखिला पाए। एक साल हो गया है, अच्छा नहीं लग रहा है कुछ। पढ़ाई छूट गई है। यहाँ सुंदर लड़की और अमीर लड़का का ही चलता है। हम सुंदर और अमीर दोनों नहीं हैं। बहुत हीनभावना भर गई है। कॉलेज छोड़ दें?

आचार्य प्रशांत: भाई, थोड़ा समझो कि ये जो हो रहा है ये क्या हो रहा है। भारत इतना मूर्ख कभी नहीं था। कंचन-कामिनी, दोनों का यथार्थ भारत ने इतना समझा, इतना समझा कि जैसे यहाँ की मिट्टी को ही अकल आ गई हो। यहाँ का जैसे कोई बिलकुल आम, औसत आदमी भी, गाँव का एक किसान भी, इतनी बुद्धिमानी रखता था कि कंचन-कामिनी पर नहीं मरना है। हालाँकि इनका जो आकर्षण होता है वो बड़ा प्राकृतिक होता है, बड़ा ज़बरदस्त होता है, लेकिन फिर भी कम-से-कम सैद्धांतिक रूप से तो उसको पता था कि ये चीज़ें ठहरने वाली नहीं होतीं। यही वजह थी कि भारत ने शारीरिक सौंदर्य को कोई बहुत बड़ी बात नहीं माना। हालाँकि यहाँ श्रृंगार के काव्य भी रहे हैं, श्रृंगार के शास्त्र भी रहे हैं, विविध तरीक़ों से सौंदर्य का चित्रण भी किया गया है, लेकिन फिर भी शारीरिक रूप से कोई इंद्रियों को कितना आकर्षक लग रहा है, इस चीज़ को भारत ने कभी बहुत महत्व दिया नहीं। मैं आज से सौ दो-सौ साल पहले तक की बात कर रहा था।

‘बाबरनामा’ कहता है कि जब बाबर हिंदुस्तान में कुछ महीनों के लिए रहा, तो कहा करे कि, “यहाँ के लोग अति साधारण हैं; ना लंबे हैं, ना तगड़े हैं, ना सुंदर हैं। बहुत साधारण लोग हैं।” आम नागरिकों की बात कर रहा था। तो बोले कि…

--

--

आचार्य प्रशान्त - Acharya Prashant

रचनाकार, वक्ता, वेदांत मर्मज्ञ, IIT-IIM अलुमनस व पूर्व सिविल सेवा अधिकारी | acharyaprashant.org