सुबह साढ़े तीन बजे कुछ खास होता है?

एक सज्जन आए और बोले, “तीन बज कर तीस मिनट पर कुछ खास होता है। हम उस समय उठते हैं।” मैंने कहा ठीक, किस टाइम ज़ोन में? क्या है कि जो तीन बज कर तीस मिनट हिंदुस्तान के लिए है, पाकिस्तान के लिए नहीं है, ईरान के लिए नहीं है, अमेरिका के लिए नहीं है। तीन तीस का मतलब क्या है?

दूसरी बात जिसको आप तीन तीस कहते हो, अगर थोड़ा पढ़े-लिखे होगे तो आपको पता होगा कि वो इलाहाबाद का टाइम है बस। भारत में कितने टाइम ज़ोन हैं ? एक ही चलता है। वो जो एक टाइम है जब आप कहते हो बारह बजा है तो वास्तव में बारह सिर्फ़ इलाहाबाद में बजा है और देश भर में कहीं नहीं बजा है। एक एप्रोक्सीमेशन कर दिया जाता है कि चलो इलाहाबाद में बजा है तो पूरे देश का मान लेंगे। इलाहाबाद की वजह से पूरे देश का क्यों मान लेते हैं? क्योंकि इलाहाबाद देश में करीब-करीब बीचों-बीच है।

और बारह बजने का मतलब होता है वो समय जब सूरज ठीक आपके सिर के उपर हो। तो जब आप बोलते भी हो न कि बारह बजा है तो बारह दिल्ली में नहीं बजा, इलाहाबाद में बजा है। दिल्ली अभी बारह बजने से थोड़ा सा पीछे है।

अब ये साढ़े तीन बजे वाला चक्कर अमेरिका में लगा कर देखो या रूस में लगा कर देखो। वहाँ कितने टाइम ज़ोन हैं? बहुत सारे हैं। एक जगह 5 हैं, एक जगह 11 हैं।

‘डेलाइट सेविंग’ जानते हो क्या होता है? जो लोग अमेरिका, यूरोप गए होंगे वो लोग जानते होंगे। डेलाइट सेविंग का क्या कांसेप्ट है? एक दिन होता है जब सर्दियां शुरू हो रही होती हैं, तो वो घड़ी की सुइयां पीछे कर देते हैं।

--

--

आचार्य प्रशान्त - Acharya Prashant

रचनाकार, वक्ता, वेदांत मर्मज्ञ, IIT-IIM अलुमनस व पूर्व सिविल सेवा अधिकारी | acharyaprashant.org