शमन क्या है? शमन दमन से महत्वपूर्ण कैसे?
शमः कः?
मनो निग्रहः।
शम क्या है?
मन के ऊपर नियंत्रण प्राप्त करना ही शम है।
— तत्वबोध, श्लोक ५.३
आचार्य प्रशांत: दमन जो काम स्थूल रूप से करता है, शमन वही काम सूक्ष्म रूप से करता है। दमन का मतलब है यह हाथ लड्डू की ओर बढ़ना चाहता है, यह हाथ नहीं बढ़ेगा और शमन का मतलब है लड्डू के विचार दिमाग में बहुत घूम रहे हैं, हम बलपूर्वक मन से कहेंगे, “अच्छा, भूल गया आज कहाँ जाना था?” और जैसे ही मन को हमने याद दिलाया कि आज कहाँ जाना था, मन लड्डू से हट गया। हाथ को लड्डू से हटाना…