रामायण-महाभारत की घटनाओं को सच मानें कि नहीं?
8 min readOct 24, 2020
--
प्रश्नकर्ता: सर नमस्कार! रामायण और महाभारत में जो कहानियाँ हैं, क्या वो सत्य घटनाओं पर आधारित हैं?
आचार्य प्रशांत: घटनाएँ सत्य या असत्य नहीं होतीं, घटनाएँ तथ्य कहलाती हैं। ठीक है?
उदाहरण के लिए — कोई एक घर से निकला और सड़क का इस्तेमाल करके आधे किलोमीटर दूर किसी दूसरे घर में चला गया। इसको सत्य घटना नहीं बोलते। इसमें सत्य क्या है?